किसान पी जी कालेज के एन. एस. के विशेष शिविर का हुआ समापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसान पी0जी0 कालेज सिम्भावली हापुड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (प्रथम और द्वितीय) के सात दिवसीय विशेष शिविर (दिवा) का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई गोविन्द पाण्डेय एवं कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय डॉ कुंवर जीशान खान के नेतृत्व में हिम्मतपुर में हुआ। इस शिविर के सातवें व अंतिम दिन चयनित 50-50 स्वयं सेवक /सेविकाओं ने भाग लिया।
शिविर का शुभारंभ ईश वंदना और दीप जलाने के साथ किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लक्ष्य गीत का गायन किया गया। सोमवार समापन समारोह में मुख्य अतिथि कालेज प्रवंधन समिति के सचिव संदीप कुमार रहे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ नीलम कुमारी, अध्यक्ष अंग्रेजी विभाग रहीं। संदीप कुमार सभी को अपने जन्म दिन पर एक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया तथा कॉलेज की तरफ से भविष्य होने वाले सभी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्य-क्रम मे सहयोग देने की बात की। डॉ नीलम ने स्वयं सेवकों /सेविकाओं को हार्ड वर्क तथा ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को करने के लिए प्रेरित किया। सातों दिनों के किये गये कार्यों का ब्यौरा डॉ कुँवर ज़ीशान खान ने दिया। उसके उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों /सेविकाओं ने सात दिन के अनुभव को व्यक्त किया । मंच का संचालन डॉ गोविंद पांडे ने किया। । इस अवसर पर डॉ शिवांगी सिंह, डॉ रमेश वर्मा, राजेन्द्र (भगत) व अन्य हिम्मत पुर गाँव के मानिंद लोग उपस्थित रहें। द्वितीय सत्र में भगत जी ने गुरुओं के प्रीति भक्ति गीत “गुरु के समान नहीं दूसरा जहान मे” गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीयगान के साथ हुआ।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261



























