किसान मजदूर यात्रा निकलेगी आज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कैम्प कार्यालय की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया है। पंचायत की अध्यक्षता इंद्रवीर चौधरी, संचालन तहसील महासचिव प्रदीप चौधरी ने किया। कैम्प कार्यालय मासिक पंचायत के दौरान नवीन त्यागी हापुड़ तहसील संयोजक ने कहा कि संगठन को मज़बूत करना होगा जब ही हम सुरक्षित रह पाएंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि आगामी 11 अगस्त यानि आज किसान मजदूर यात्रा गढ़मुक्तेश्वर में स्थित कैम्प कार्यालय से प्रारम्भ होकर एनएच 9 से होते हुए जिलाधिकारी हापुड़ कार्यालय तक जाएगा। जनपद से सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर जिला प्रवक्ता कुँवर खुशनूद, हापुड़ ब्लॉक पुष्पेंद्र चौधरी, योगेश त्यागी, अनिसू अंसारी, अफसार अंसारी, इल्यास अंसारी, महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष रेनू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।




























