कीर्ति अग्रवाल ने तीज क्वीन का खिताब जीता










कीर्ति अग्रवाल ने तीज क्वीन का खिताब जीता
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद “युवा शक्ति” हापुड़ द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने एक -एक कर मंच पर रैंप वॉक की और प्रांतीय पदाधिकारी मुक्त अग्रवाल व मधुबाला वर्मा ने जज की भूमिका में सभी महिलाओं की वेशभूषा व सतश्रृंगार को ध्यान में रखते हुए अंक दिए। जिसके आधार पर तीज क्वीन की निर्णय किया गया और श्रीमती कीर्ति अग्रवाल तीज क्वीन घोषित की गई व श्रीमती चांदनी जिंदल को रनरअप घोषित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रान्तीय प्रान्तीय महिला संयोजिका श्रीमती मुक्ता अग्रवाल एवं प्रान्तीय संयोजिका – महिला एवं बाल विकास मधुबाला वर्मा ने दीप प्रज्जलन करके किया। महिलाओं एवं बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किये। एवं बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को दर्शाने के लिए किया गया नुक्कड़ नाटक आकर्षण का केंद्र रहा। जिसकी डायलॉग राइटर श्रीमती सीमा जैन रही व ऑडियो एडिटर व डायरेक्टर मुदित मोहन अग्रवाल रहे।
आज एक नई पहल करते हुए जन्मदात्री सम्मान प्रारम्भ किया गया जिसमें परिषद के सभी सदस्यों की माताओं को उनकी ही पुत्रवधुओं ने चरण स्पर्श करके पटक पहनाया व उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पुरुष सदस्यों की सहभागिता के लिए एक कपल गेम भी कराया गया जिसमें संजय बंसल निधि बंसल तथा शुभम सिंहल तनु सिंहल कपल को विजेता घिषित किया गया। कार्यक्रम में महिला संयोजिका शिल्पी गोयल, महिला सह-सयोजिक सीमा जैन कार्यक्रम संयोजिका रीमा जैन, माला सिंघल एवं कमल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878








Related Posts

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में संचालित लगभग 130 ईट-भट्ठों की अब जीएसटी विभाग की टीम हर महीने जांच करेगी। सर्वे के दौरान प्रत्येक भट्टे पर…

Read more

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति रविवार आज छह घंटे बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय ने बताया कि आने वाले…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा

हापुड़: अर्जुन नगर में खुले नाले में गिरी गाड़ी

हापुड़: अर्जुन नगर में खुले नाले में गिरी गाड़ी

पिलखुवा: 10 मिनट तक रुकी रही मालगाड़ी, वाहनों की लगी कतार

पिलखुवा: 10 मिनट तक रुकी रही मालगाड़ी, वाहनों की लगी कतार

किशोरी को बेचने के आरोप में मां व अधेड़ पर मुकदमा

किशोरी को बेचने के आरोप में मां व अधेड़ पर मुकदमा
error: Content is protected !!