👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना पुलिस ने एक खलनायक को गिरफ्तार किया है जी हां हापुड़ पुलिस ने एक खलनायक को गिरफ्तार किया है वो भी टॉय गन के साथ। सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा होगा। दरअसल गाजियाबाद के गांव कलछीना के निवासी औरंगजेब ने देहरा झाल पर दो पिस्टलों के साथ एक वीडियो शूट किया। नायक नहीं खलनायक हूं मैं की धुन पर रिकॉर्ड किया गया 12 सेकेंड का वीडियो बुधवार को वायरल हो गया जिसकी जांच धौलाना पुलिस ने शुरु की और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब मामले में कार्रवाई करी तो पता चला कि दोनों ही गन असली नहीं बल्कि टॉय गन है।
Mobile Exchange offer: पुराना मोबाइल बेचें और खरीदे गारंटी के साथ. कॉल करें: 7409166666, 8979760159





























