सजा से बचने के लिए किडनैपर ने रचा खुद की मौत का नाटक










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस द्वारा दर्ज हुए एक मुकदमे में वांछित एक आरोपी ने करीब छह साल तक अपनी मौत का नाटक किया और पहचान बदलकर गौतम बुद्ध नगर में रहने लगा. आरोपी की मां ने अपने बेटे की मौत का शपथ पत्र भी पुलिस को सौंप दिया जिसे पुलिस ने न्यायालय में रिपोर्ट के साथ दाखिल किया. कोर्ट ने मौत से जुड़े और सबूतों को पेश करने को कहा और आरोपी को मृत नहीं माना.

बता दें कि साल 2015 में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी का गांव डेहरा निवासी बाबूनाथ, विक्रम ने गांव लाखन में 8 मई साल 2015 को अपहरण कर लिया था. पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया था. जमानत पर छूटने के बाद बाबूनाथ सजा से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर रहने लगा

 जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी बाबूनाथ के खिलाफ कई बार गैर जमानती वारंट जारी किए, आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की गई लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी जिसके बाद आरोपी की मां ने शपथ पत्र देकर बताया कि बाबूनाथ की मौत हो चुकी है.

पुलिस ने शपथ पत्र के साथ रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी जिसे कोर्ट ने मानने से इंकार कर दिया और पुलिस ने आरोपी को गौतम बुद्धनगर में स्थित झुग्गी झोपड़ी और से गिरफ्तार कर लिया जो अपना नाम बदल कर रह रहा था.

US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!