
गांव श्यामपुर में पुलिस के सामने चले लात-घूंसे
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर में मिट्टी उठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तभी एक पक्ष ने पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष पर लात-घूंसों की बरसात कर दी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और मामले में जांच शुरू की।
मामला रविवार का है जब मिट्टी उठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान जमकर लात-घूंसे चले। सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस तुरंत गांव श्यामपुर पहुंची और हालातों का संभाला। तभी एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लात घुसों की की बरसात कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

































