👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फ्रीगंज रोड पर स्थित रघुवीर गंज के बाहर बारात में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान जमकर लात घूंसे चले। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बताया जा रहा है कि बारात में बाराती नाच रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक दूसरे पर जमकर लात घूंसों की बरसात की। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।






























