हापुड़, सीमन (hapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के गांव भटियाना में आयोजित ग्राम सभा की मीटिंग में अध्यक्षता को लेकर दो पक्षो में जमकर लात-घुसे चले। इस दौरान छह ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
आपको बता दे कि मामला बुधवार का है जहां ग्राम सभा की मीटिंग में 2022-23 में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा होनी थी। गांव की महिला प्रधान रजनी देवी हैं जो कि हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। ऐसे में मीटिंग की अध्यक्षता के लिए गांव के ही ऋषिपाल का नाम रखा गया लेकिन दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। मामले में कहासुनी शुरु हो गई जो कि मारपीट में बदल गयी। इस दौरान छह लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























