👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में विकास के वादे और दावे किए जा रहे हैं लेकिन इन सभी वादों और दावों पर इस तस्वीर ने पानी फेर दिया है. गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव की यह तस्वीर बताने के लिए काफी है कि आने-जाने वाले लोगों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा. खुड़लिया गांव का मार्ग इतना क्षतिग्रस्त है कि यहां कभी भी बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं. सड़क पर गहरे गड्ढे होने की वजह से लोग गिरकर घायल हो जाते हैं. बग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि फंस जाते हैं और बारिश में तो स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है. लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें जिससे इस परेशानी से निजात मिले.
































