खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन










हापुड, सीमन (ehapurnews.com): एसएसवी पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर क्रीड़ा भारती एवं जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में खेल चेतना मेला के अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसवी पीजी कॉलेज के सचिव अमित कुमार जॉनी छावनी वाले एवं जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष तरुण आहूजा क्रीड़ा भारती के विभाग संयोजक डॉ सुदर्शन त्यागी क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत के अध्यक्ष विशाल मित्तल ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि ने कहा कि आज खो – खो ग्रामीण स्तर का खेल है यह एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है प्रदेश एवं राज्य सरकार द्वारा खेल के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं एसएसवी कॉलेज का खेल मैदान एवं संसाधन खिलाड़ियों के लिए हमेशा खुले हैं जो भी सुविधा भविष्य में खेल आयोजन के लिए जरूरत होगी उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा जिला खो-खो संघ के सचिव रविंद्र गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद में बालक एवं बालिका वर्ग 14 एवं 17 में 17 टीमों ने प्रतिभाग किया क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री मनप्रीत खेरा ने बताया कि बालक वर्ग अंडर-14 में विजेता एलएमटी उपविजेता इंडस ग्लोबल स्कूल बालिका वर्ग अंडर 14 विजेता एलएमटी उपविजेता श्रीमती ब्रह्मा देवी बालिका वर्ग अंडर-17 में विजेता एलएमटी उपविजेता श्रीमती ब्रह्मा देवी बालक वर्ग अंडर 17 में विजेता वाईएमबी उपविजेता एलएमटी रहे प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने बताया कि 29 अगस्त से चल रहे खेल चेतना मेला का कल एक दौड़ देश के नाम प्रतियोगिता के साथ समापन किया जाएगा वहीं पर जितने भी प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी रहे हैं उनको मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम को सफल बनाने में सतेंद्र कुमार अमित प्रताप अमित चौहान हेमंत शर्मा जयप्रकाश गौरव चतुर्वेदी आशुतोष एवं मुनेंद्र तेवतिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई।








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!