हापुड़: खरबन्दा गारमेन्ट्स के संचालक के खिलाफ फिर मुकद्दमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लॉकडाउन में प्रतिबंधित दुकान खोलने पर हापुड़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करने के बाद भी व्यापारी मानने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को प्रतिबंधित दुकान खोलने के खिलाफ पुलिस ने खरबंदा गारमेंट्स के मालिक जगदीश के खिलाफ एक बार फिर मुकद्दमा दर्ज किया है।

पुलिस ने दुकान के संचालक जगदीश पुत्र रामदास निवासी शिवपुरी हापुड़ के खिलाफ एक बार फिर रिपोर्ट दर्ज की है। व्यापारी पर आरोप है कि उसने लॉकडाउन में कोठीगेट पर स्थित अपनी दुकान को खोला। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ धारा 188, 269, 270 तथा भादवि 3 (1) महामारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।

सात मई को हुई थी गिरफ्तारी:

बता दें इससे पहले भी हापुड़ पुलिस ने सात मई को जगदीश समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया था। चोरी-छिपे ग्राहकों को माल बेचने के आरोप में खरबंदा गारमेंट की दो दुकानों के मालिकों सहित पांच लोगों को पुलिस ने सात मई को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 188/269/270 तथा महामारी अधिनियम के तहत मुकदद्मा दर्ज किया था। खरबंदा गारमेंट के मालिक सागर व जगदीश तथा कर्मचारी भगवानपुरी हापुड़ के अमित, कोठी गेट हापुड़ के मूले, तथा भक्ति नगर हापुड़ के विकास शर्मा को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई थी।

देखें 7 मई को किस तरह पुलिस ने मारा था छापा:

एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509







Related Posts

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्म सभा (पंजी०), हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर 11.03.2026 से 14.03.2026 तक सभा भवन में सांय 5 बजे से 8 बजे तक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना
error: Content is protected !!