👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली का त्यौहार भाईचारे के साथ मनाया गया। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिठाई, दीपक आदि वितरित किए और उनके साथ दीपावली मनाई। पुलिस को अपने बीच पाकर सभी के चेहरे खिल उठे।
सोमवार को दीपावली के अवसर पर जब लोग दीपावली का त्यौहार मना रहे थे तो खाकी लोगों के बीच जाकर उनके साथ दीपावली का त्यौहार मना रही थी। इस मौके पर दरोगा पिंटू दरोगा अश्वनी ने बच्चों को मिठाई फल आदि वितरित किए।




























