Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 46 गांव में करीब चार करोड़ रुपए की लागत से खड़ंजों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही छह गांव में नालों का निर्माण भी कराया जाएगा जिससे गांव में जलभराव की परेशानी ना हो। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अपर मुख्य अधिकारी आरती मिश्रा के अनुसार हापुड़ में पंचम राज्य वित्त आयोग तथा 15वां केंद्रीय वित्त आयोग के अंतर्गत जिले के विभिन्न गांव में दस लाख रुपए तक की लागत से खड़ंजा और नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
इन गांवों में होगा नाला निर्माण
गांव गोहरा में पप्पू हूण के मकान से तालाब तक, गांव औरंगाबाद गोहरा संपर्क मार्ग पर नाले से बराबर से अस्पताल तक, गांव दौताई में आरिफ की दुकान से मारूफ के खेत तक, गांव अट्टा धनावली में विपेंद्र के मकान से छोईया तक, गांव हरनाथपुर कोटा में श्मशान घाट से महेश कश्यप के मकान तक, गांव सेहल में तालाब से नहर की ओर नाला निर्माण कराया जाएगा।
इन गांवों में होगा निर्माण:
गांव जसरूप नगर में मोदीनगर रोड से दस्तोई रोड, गांव मंसूरपुर में इंद्रगढ़ी संपर्क मार्ग से शमशान की तरफ, गांव देवली में श्रीचंद के खेत से श्याम सिंह के मकान की तरफ , गांव नारायणपुर में फगौता नान संपर्क मार्ग से ईदगाह की तरफ, गांव गोहरा में मुक्तेश्वरा संपर्क मार्ग से फूलसिंह के खेत की तरफ, गांव सपनावत में हर्ष बीज भंडार से तालाब की ओर, गांव देहरा में मकान बझेड़ा संपर्क मार्ग से इंतजार के की ओर, गांव बागड़पुर नैनापुर काली रोड से सिकंदपुर गढ़ की ओर, गांव गोहरा में मोहन बाबा की मेंढी से बलजीत सिंह के खेत की ओर, गांव आलमनगर में सर्वेश प्रधान के कोल्हू से कुलदीप के खेत तक, गांव औरंगाबाद में जगवीर प्रधान के यहां से नाले की तरफ, गांव मुदाफरा में किठौर संपर्क मार्ग से बिजेंद्र शर्मा के खेत तक, गांव गोहरा में बाबा मोहनराम मंदिर खड़ंजा निर्माण कराया जाएगा।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288
केयर हॉस्पिटल की ओर से रमज़ान की दिली मुबारकबाद


































