👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कंडेरे समाज समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कंडेरे जाति के लोगों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग उठी। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के साथ अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कंडेरे समाज समिति के मंडल अध्यक्ष संजीव निर्माण कंडेरे के नेतृत्व में इस प्रदर्शन का आयोजन किया गया जहां संजीव कुमार निर्माण, कैलाश चंद्र कंडेरे, चंद्रप्रकाश कैंडेरे, डॉक्टर भगवान सिंह कंडेरे आदि धरने पर बैठ गए जिन्होंने प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग की जिसके पश्चात कंडेरे समाज के लोगों ने अपर जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन समाप्त किया।




























