👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के गांव शाहबुद्दीन नगर में एक प्रत्याशी के समर्थन में लाए गए 50 दर्जन केले व गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गांव शाहबुद्दीन नगर का मामचन्द एक गाड़ी में 50 दर्जन केले लेकर आया जो पैकेटों में थे। य़ह केले एक प्रत्याशी के समर्थन में वोटरों को लुभाने के लिए बांटे जाने थे। सूचना पर पुलिस ने मामचन्द को गिरफ्तार कर केले व गाड़ी को जब्त कर लिया।
Deewan और DPS की बुक पर 20% की छूट. 9528182700, 9457100571




























