
रालोद का दामन थामने वाले के सी त्यागी का हापुड से गहरा नाता है
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद गाजियाबाद के गांव मोरटा के रहने वाले व राजनीति के धुरंधर नेता केसी त्यागी का हापुड से गहरा नाता रहा है और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय लोक दल का दामन थाम लिया है। दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित एक समारोह में आरएलडी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने केसी त्यागी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। रालोद नेताओ ने
केसी त्यागी ने इस कदम को ‘घर वापसी’बताया है। उन्होंने याद दिलाया कि 1974 में जब चौधरी चरण सिंह ने लोकदल का गठन किया था, तब वे उस ऐतिहासिक मंच पर मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोर्टा गांव के रहने वाले 75 वर्षीय केसी त्यागी का राजनीतिक सफर बेहद शानदार और उतार-चढ़ाव भरा रहा है। मेरठ विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद वह कम उम्र में ही समाजवादी आंदोलन से जुड़ गए थे। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत चौधरी चरण सिंह के सानिध्य में लोक दल से हुई थी, जिसके बाद वे जनता दल के दौर में बेहद सक्रिय रहे। साल 1989 में उन्होंने हापुड़-गाजियाबाद लोकसभा सीट से जनता दल के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार संसद मे प्रवेश किया था। इसके बाद 90 के दशक के मध्य में वह कुछ समय के लिए मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी का भी हिस्सा रहे और 1996 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। लोग उन्हे मुलायम सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में पश्चिम उत्तर प्रदेश के मिनी मुख्यमंत्री बताते थे।
हालांकि, साल 2003 में जनता दल यूनाइटेड (JD-U) के गठन के बाद से वे नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में शुमार हो गए। मेरठ से 2004 का लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। जेडीयू में रहते हुए वे राज्यसभा सांसद बने और लंबे समय तक पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता व राजनीतिक सलाहकार के रूप में दिल्ली की राजनीति में नीतीश कुमार का चेहरा बने रहे।
भाजपा-रालोद गठबंधन के कारण केसी त्यागी भाजपा के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगे।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012






























