हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में एक कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि हिंदी प्रोत्साहन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा. अनिल बाजपेई ने बेटियों पर आधारित रचना से संदेश दिया। उन्होंने पढ़ा ‘ बेटी सरल है,सहज है,कविता है,ग़ज़ल है,आचरण है,भोर की पहली किरण है,एक मुस्कराहट है, परिंदों की चहचहाहट है, संस्कृति है ,परमपिता की शिल्पकृति है।
डा आराधना बाजपेई ने पढ़ा- दिए को भ्रम है जलता है रोशनी के लिए, पर मैने तो तन बाती का जलते देखा है, कौन कहता है नारी बेचारी अबला है तेरे घर की रोशनी के लिए मैने उसको जलते देखा है।
गरिमा आर्य ने दांडी यात्रा पर पढ़ा-,हथियार न चुने न चुना कोई फंदा,अहिंसा के पाठ पर चला ये नेकी का बंदा, डा. पुष्पा गर्ग ने पढ़ा,शब्द हमारे थे,कहने का अंदाज़ उनका था,हम गुमनाम ही रहे वो मशहूर हो गए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अर्चना गौतम अध्यापिका रानी सिन्हा, मुक्ता शर्मा,मीनू शर्मा,प्रतिभा शर्मा,मंजू देवी,विनीता सैनी,ऋतु गोयल,सरोज भारती,प्रीति,को हिंदी प्रोत्साहन समिति के द्वारा सम्मानित किया गया,इसके साथ ही छात्राओं को भी,काव्य पाठ,निबंध लेखन के साथ सुलेख प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया गया। कु. नंदिनी,स्वाति , झलक शर्मा व दीपा ने काव्य पाठ कर शानदार प्रस्तुति दी।
प्रधानाचार्य अर्चना गौतम ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन के बारे में बच्चों को अवगत कराया। समारोह का संचालन रानी सिन्हा ने किया।
First True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606:
























