हापुड़ की प्रो.(डॉ.) सरोजिनी ‘तनहा’ को काव्य भूषण श्री सम्मान










हापुड सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ के कस्बा बिसौली स्थित आर. के. इंटरनेशनल स्कूल में के.बी.हिंदी सेवा न्यास तथा डॉक्टर मिथिलेश दीक्षित साहित्य संस्कृति सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में नवें अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह व पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. मिथिलेश दीक्षित ने की। अमेरिका से पधारे साहित्यकार इंद्रजीत शर्मा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में मुरादाबाद के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. महेश दिवाकर तथा रायबरेली के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश सिंह और नेपाल से पधारे प्रख्यात साहित्यकार डॉ. देवी पंथी मंचासीन रहे। इस दौरान न्यास के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ‘सुधांशु’ जी की चार पुस्तकों तथा अन्य साहित्यकारों की पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। दोनों ही न्यासों के संयुक्त कार्यक्रम में साहित्य जगत के गणमान्य विभूतियों की उपस्थिति में गत 40 वर्षों से साहित्य की सेवा में संलग्न; हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत और भोजपुरी भाषा में कविताएँ लिखने वाली देश की प्रख्यात साहित्यकारा कवयित्री और शायरा हापुड़ के आर्य कन्या पीजी कॉलेज हापुड के शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रोफेसर डॉ. सरोजिनी ‘तनहा’ को “काव्य भूषण श्री” सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्रो. सरोजिनी ‘तनहा’ को सम्मान पत्र, अंगवस्त्र तथा नगद धनराशि और मोतियों की माला देकर सम्मानित किया गया। प्रो. सरोजिनी ‘तनहा’ को उनकी इस उपलब्धि पर परिवार जनों और मित्रों ने हार्दिक बधाई दी है।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur








  • Related Posts

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

    Read more

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
    error: Content is protected !!