👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकोली में स्थित श्यामेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को भानपुरा पीठ के शंकराचार्य जानानंद महाराज जी पहुंचे जिन्होंने अपने गुरु महाराज की चरण पादुका का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया. महाराज जी को सुनने के लिए भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित हुए.
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शंकराचार्य ज्ञानानंद महाराज जी ने अपने गुरु का आशीर्वाद लिया और सभी कांवड़ियों से अपील की कि कोई भी मादक पदार्थ का सेवन ना करें.
इस अवसर पर भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. दूर-दूर से आए भक्तों ने शंकराचार्य महाराज का आशीर्वाद लिया.
इस दौरान भारत स्वरूप, उमेश अग्रवाल, अमित शर्मा, स्वराज सिंह, विनोद करनाल सिंह, घनश्यामदास विकास आदि उपस्थित रहे.



























