
कार्तिक पूर्णिमा स्नान 5 नवम्बर को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगातट पर 30 अक्टूबर-25 से 7 नवम्बर तक गंगा स्नान मेला लगेगा। जिला पंचायत हापुड़ की अगुवाई में आयोजित गढ़-गंगा मेले में 35-40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है और कार्तिक पूर्णिमा स्नान 5 नवम्बर-2025 को होगा। जिला पंचायत ने प्रशासन व पुलिस के सहयोग से तैयारियां शुरु कर दी है।
बता दें कि हर साल मेला में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। गढ़-गंगा मेले में किसी अनहोनी से बचने के लिए प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त व चुस्त बनाने की जरुरत है।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020































