
युवती की तलाश में जनपद हापुड़ में कर्नाटक पुलिस ने दी दबिश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में शनिवार को कर्नाटक पुलिस ने युवती की तलाश में दबिश दी। कर्नाटक पुलिस गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव खिलवाई पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी जुटाई।
जानकारी के अनुसार कर्नाटक के जनपद मंगलौर कमिश्नरेट के दरोगा विनोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव खिलवाई पहुंचे जहां उन्होंने युवती की तलाश में दबिश दी। बताया जा रहा है कि युवती के मोबाइल की लोकेशन गांव खिलवाई में मिली थी। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























