हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रेरणा शर्मा (आई.ए.एस.) जिलाधिकारी एंव अध्यक्ष जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास हापुड़ के निर्देशानुसार जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले०क० (अप्रा० ) विवेक सिंह व पूर्व सैनिको द्वारा बुधवार को 24 वॉ कारगील विजय दिवस मनाया गया। जनपद के वीर बलिदानी नायक सतपाल सिंह निवासी ग्राम लुहारी व ग्राम लुहारी के वीर बलिदानी लॉस नायक चमन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धाजली देने के उपरान्त शहीद स्थालो पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर वीर नारी शकुन्तला पत्नी वीर बलिदानी लॉस नायक चमन सिंह को जिलाधिकारी महोदया प्रेरणा शर्मा व ई०बी०एस० बाबूगढ कैट के कमाण्डेट ब्रिगेडियर बी०एस० भल्ला द्वारा शाल पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले०कर्नल विवेक सिंह तथा पूर्व सैनिक वारंट आफिसर मनबीर सिंह – उपाध्यक्ष जिला सैनिक बंधु, कैप्टन राजेश- जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ, प्रदेश अध्यक्ष एईडीसी हवलदार के०पी० सिंह, हवलदार शाहिद अली जिलाध्यक्ष एईडीसी, कैप्टन राजेन्द्र सिंह, सूबेदार रतनपाल सिंह, कैप्टन महीपाल सिंह हवलदार आदिल चौधरी आदि उपस्थित रहें ।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103





























