
👁 0 views Views
एशियाई फेसिंग कैडेट कप में करण चौधरी ने जनपद का नाम किया रोशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सिकंदरपुर काकोड़ी के रहने वाले करण चौधरी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। 19 से 22 सितंबर तक आयोजित एशियाई फेसिंग कैडेट कप में करण चौधरी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है जिससे गांव में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601































