कपूरपुर: 23 लाख की चोरी के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली












कपूरपुर: 23 लाख की चोरी के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव छज्जूपुर में सोमवार की रात चोरों ने दो मकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया और मौके से भागने में कामयाब रहे। घटना को 24 घंटे होने वाले हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं जिससे कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में काफी ज्यादा नाराजगी है। पुलिस का दावा है कि चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कपूरपुर क्षेत्र के गांव छज्जूपुर में चोरों ने सोमवार की रात दो मकानों को अपना निशाना बनाया। चोर नरेंद्र उर्फ प्रदीप सिंह के मकान की खिड़की में लगा उखाड़कर भीतर दाखिल हुए जिन्होंने अलमारी से 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए जबकि पड़ोसी कपिल के मकान को भी निशाना बनाया जिसके मकान से 1.22 लाख की नकदी, गहने और 20 किलो देसी चोरी कर लिया। घटना की जानकारी पीड़ित पक्ष को मंगलवार की सुबह हुई। बुधवार की सुबह तक पुलिस के हाथ मामले में खाली हैं। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है।

मात्र एक रुपए में लोन करा कर घर ले जाओ AC, फ्रिज, वाशिंग मशीन: 9536777474











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!