
दस्तोई संस्कार केन्द्र में हुआ कन्या पूजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपने बच्चों में आत्मसात कराना माता -पिता एवं परिवार के साथ साथ शिक्षक की भी जिम्मेदारी होती है । इसी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए शिक्षा भारती संस्कार केन्द्र दस्तोई की इंचार्ज श्रीमति पूनम शर्मा अपने केन्द्र के बच्चों के अवचेतन मन में इस प्रकार के संस्कार डालती रहती हैं।
आज केन्द्र के उपस्थित छात्रों में बहिनों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के लिए एवं छात्राओं में अपनी छिपी शक्तियों को जागृत कराने के लिए एक आयोजन किया गया।
इस आयोजन में केन्द्र में उपस्थित छात्राओं ने नौ देवियों (शक्तियों) के रूप प्रदर्शित किए। छात्राओं का कन्या (देवी) स्वरूप अध्यापिकाओं द्वारा पूजन किया गया। इस आयोजन में केन्द्र की सभी अध्यापिकाओं पूनम शर्मा, शिल्पी शर्मा एवं राखी शर्मा का योगदान रहा।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































