हापुड़ ,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): सेवा भारती द्वारा अष्टमी पर्व पर राजधानी पब्लिक स्कूल, पन्नापुरी, माता मंदिर इन्द्रगढी, पीपल मंदिर राजीव बिहार, सरस्वती संस्कार केंद्र, हरदवारी नगर, दयानंद स्कूल रघुवीर गज मे कन्या पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा भारती के कार्यकर्ताओ ने इन स्थानो पर श्रद्धांपूर्वक कन्या पूजन कर उन्हे पैन,पेन्सिल, रबड, कापी आदि वस्तुएं भेट की।राजधानी पब्लिक स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सेवा भारती प्रति वर्ष कन्या पूजन के कार्यक्रम आयोजित कर समाज मे सामाजिक समरसता एव एकता के भाव को विकसित करती है।ब्रजेश कुमार गोयल, सुरेश चन्द जैन, गायत्री शर्मा,निधि गुप्ता, ज्योति शर्मा, सुनील कुमार,शशी गोयल, रुबी जैन आदि उपस्थित रहे।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8909980038


























