👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांवडिए जल लेकर लौटना शुरू हो गए हैं जो शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। हरिद्वार से पैदल चलकर आए भक्तों ने बताया कि वह गांव बनखंडा में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। वह पैदल ही 61 लीटर जल लाएं हैं।
सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। ऐसे में शिव भक्त जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट, हरिद्वार व अन्य धार्मिक स्थानों से जल लाते हैं और भोले का जलाभिषेक करते हैं। चार जुलाई से शुरू हुए सावन के महीने में भक्त जल लेकर लौटना शुरू हो गए हैं जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हैं।




























