👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिव भक्त शुक्रवार की सुबह बाबूगढ़ थाने पहुंचे जहां कांवड़ियों ने एक खोया हुआ पर्स पुलिस के हवाले किया। इस अवसर पर बम भोले के उद्घोष से क्षेत्र गूंज उठा।
कांवड़िये सुबोध शर्मा, नितिन शर्मा ने बताया कि वह हरिद्वार से कावड़ लेकर लौट रहे थे कि रास्ते में कन्हैया फाटक के समीप उन्हें एक पर्स मिला जिसमें जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे। इसके बाद कांवड़ियों ने देर किए बिना बाबूगढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को पर्स सौंपा।
पर्स पुलिस को सौंपने के बाद शिव भक्त अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गए जो भगवान भोले का आज जलाभिषेक करेंगे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































