हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग ने जनपद हापुड़ के 10 मार्गों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया है। कावड़ यात्रा को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने फैसला लिया है। 20 जुलाई तक हर हाल में मरम्मत कार्य पूरा करने का दावा किया जा रहा है। जनपद हापुड़ के 10 कांवड़ मार्ग जर्जर अवस्था में है। 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। कावड़ मार्गों की मरम्मत के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्गों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि लगभग 80 लाख रुपए की लागत से सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इन मार्गों में बाबूगढ़-बछलौता-छपकौली मार्ग, हापुड़ असौड़ा मार्ग, हापुड़ सबली मार्ग, मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड, पिलखुवा देहपा मार्ग आदि शामिल हैं।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

































