कण्डेरे समाज समिति ने लगाई छबील
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड के गढ़मुक्तेश्वर तीर्थ नगरी में नक्का कुआं रोड पर कण्डेरे समाज समिति मेरठ मंडल के कार्यकर्ताओं ने मीठे पानी की छबील लगाई। इससे पहले सभी कार्यकर्ताओं द्वारा तसमीति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चन्द कण्डेर, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश कण्डेर, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, राष्ट्रीय सचिव डाॅक्टर रामकुमार कण्डेर, शिवम रावत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का गढ़मुक्तेश्वर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात फीता काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मीठे पानी की छबील का शुभारंभ किया गया। इस दौरान संजीव कुमार निर्वाण- मण्डल अध्यक्ष, सुमनपाल-मण्डल उपाध्यक्ष, अमित कुमार निर्वाण- मण्डल महामंत्री, कुलदीप राजवंशी-मण्डल उपसचिव
नरेश-मण्डल सदस्य, अमित सिंह-मण्डल महासचिव, हरीश चंद्र-प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तरप्रदेश,
पुरूषोत्तम- जिलाध्यक्ष हापुड़,
सतपाल- मण्डल संगठन मंत्री चेतन पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष तेजपाल सिं,ह तहसील उपाध्यक्ष प्रदीप रावत, तहसील अध्यक्ष सोनू रावत, सुधीर रावत, अंशुल रावत आदि लोग उपस्थित रहे।



























