हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली, हापुड़ में सफल परिणाम देने के बाद कामयाबव्या कोचिंग सेंटर ने अपनी तीसरी ब्रांच का उद्घाटन रविवार को उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में किया। कोचिंग सेंटर का मानना है कि मोदीनगर में खुली इस ब्रांच से आईआईटी जेईई, नीट और फाउंडेशन की तैयारी कर रहे छात्रों को कोटा नहीं जाना पड़ेगा। कामयाबव्या कोचिंग सेंटर में अनुभवी शिक्षकों द्वारा कोचिंग कराई जाती है जिससे छात्र अच्छे से तैयारी कर सके। हापुड़ के पूर्व विधायक गजराज सिंह, हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के पूर्व अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी ने फीता काटकर कोचिंग सेंटर की ब्रांच का उद्घाटन किया।
कामयाबव्या कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर आइ.ए. मलिक ने बताया कंपटीशन की तैयारियां लेटेस्ट पैटर्न पर कराई जाती हैं। साथ ही शिक्षा का स्तर ऑर्गेनाइज है जिससे छात्रों को काफी आसानी होती है।
17 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले इंजीनियर मुकेश ने बताया कि कोचिंग सेंटर के क्लासरूम को इस तरह तैयार किया गया है जिससे आसानी से छात्र आते-जाते विषयों को समझ सकें। इसके लिए कक्षाओं में मॉडल्स, चार्ट लगाए गए हैं। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत आदि क्षेत्रों के बच्चों को अब कहीं और जाने की जरूरत नहीं है बल्कि वह मोदीनगर में कोचिंग सेंटर से ही कोचिंग ले सकते हैं।
नामी संस्थाओं में काम कर चुके डॉक्टर मुनाजिर ने बताया बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ समय-समय पर परीक्षा लेना बेहद जरूरी है जिससे छात्रों का कंपटीशन या एग्जाम को लेकर होने वाले डर खत्म हो। यहां उसी तरह परीक्षा कराई जाती हैं जिस तरह जेईई मेंस नीट की परीक्षा होती है।
कामयाबव्या कोचिंग सेंटर कहता है कि वह हमेशा आपके लिए आपके साथ हैं… कोचिंग ले रहे छात्रों ने बताया कि अनुभवी शिक्षकों द्वारा उन्हें पढ़ाया तो जाता ही है। इसके साथ ही शिक्षक हर समय डाउट दूर करने के लिए तैयार रहते हैं।
ब्रांच के उद्घाटन के अवसर पर सीपीएस मोदीनगर के एक्सवक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर अरुण त्यागी, एकलव्य पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रूपा त्यागी, गन्ना समिति के चेयरमैन अजय नेहरा, KRIBHCO के मैनेजर योगेश कुमार भी मौजूद रहे।
यदि आप भी कामयाबव्या कोचिंग सेंटर से अपने बच्चे को कंपटीशन की तैयारी कराना चाहते हैं तो अभी संपर्क करें: 7060887213 पर। पूरा पता : दूसरी मंजिल, एसआरएस स्क्वायर, मोहन पार्क, दिल्ली रोड मोदीनगर


























