कमलेश हत्याकांड: फरार दो आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की रिफ्यूजी कॉलोनी में गुरुवार की देर शाम हुई कमलेश सेठी की हत्या के मामले में गढ़ पुलिस ने फरार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को मीरा की रेती से गिरफ्तार किया जिनके नाम सुरेश उर्फ सुक्खा पुत्र मदन जोगी निवासी जैन वाली गली उपाध्याय नगर कस्बा व थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ तथा जोशिल उर्फ शिवम पुत्र सुनील निवासी मोहल्ला राजीव नगर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने 51,340 नकद, तीन सफेद धातु के सिक्के, बैग दस्तावेज, एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस मामले में दो आरोपी ऋतिक विकल और हर्ष को पूर्व में ही एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर चुकी है। ऋतिक और हर्ष के कब्जे से पुलिस ने 52 हजार की नकदी, पीली धातु की चेन, चार सफेद धातु के सिक्के, वादी के दस्तावेज, अवैध असलहा व जिंदा खोखा कारतूस, दो अवैध चाकू बरामद किए थे।
आपको बता दें कि गुरुवार की देर शाम कमलेश सेठी और उसका बेटा रोहित सेठी दुकान पर मौजूद थे। कमलेश खाना बनाने के लिए घर आई थी जिसके बाद चार हथियार बंद बदमाश घर में घुस आए और लूट का प्रयास करने लगे जिसका कमलेश ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी और कीमती सामान लूट कर फरार हो गए थे। आपको बता दें कि रोहित सेठी नोटों की माला बनाने का भी काम करता है। ऐसे में पूर्व में काम कर चुके नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने रोहित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और दो आरोपियों को एनकाउंटर में जबकि दो आरोपियों को मीरा की रेती से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ेःहापुड़ के ओयो होटल बने अय्याशी का अड्डा
https://ehapurnews.com/hapurs-oyo-hotel-becomes-den-of-debauchery/
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























