👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ कमल सिंह मलिक ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रस्ताव पर प्रस्तावित गन्ना विकास विभाग द्वारा निर्मित अक्खापुर-फत्तापुर माइनर मार्ग का उद्घाटन किया जिसमें लगभग 2 किलोमीटर लंबाई के दो रास्ते बने हैं जिनकी लागत लगभग ₹1करोड़ रुपये हैं। इस रास्ते से क्षेत्र के सैकड़ों गांव को फायदा होगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश अधाना, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक भाटी, कुलदीप प्रधान, विपिन प्रधान, एशवीर प्रधान, मनोज प्रधान, नेत्रपाल प्रधान, संजीव चौधरी, आकाश त्यागी,राजेंद्र मोरल, मनोज प्रधान, नितिन त्यागी, आदि लोग उपस्थित रहे।































