कलम हिंदुस्तानी का विमोचन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हिंदी साहित्य परिषद के तत्वाधान में कवि प्रेम निर्मल द्वारा संपादित कलम हिंदुस्तानी काव्य संकलन का विमोचन किया गया। साथ ही हिंदी दिवस भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र कुमार मुन्नू की आलू वालों ने की तथा संचालन महावीर वर्मा मधुर , गरिमा त्यागी ने किया ।
समारोह का शुभारंभ योगेंद्र कुमार मुन्नू आलू वाले तथा ललित कुमार छावनी वाले , अनिल गुप्ता टीटू , विजेंद्र गर्ग लोहे वाले, डॉक्टर अजय गोयल , कवि प्रेम निर्मल, महावीर वर्मा, मधुर, राम आसरे गोयल, अजय मंगल, गरिमा त्यागी कवित्री ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन किया।
इस अवसर पर सरस्वती वंदना वर्षा जैन द्वारा की गई। इस अवसर पर कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया।
कवि प्रेम निर्मल ने पढ़ा
मेरा स्वर है कलमकार का नहीं दवा हूं नहीं दबूंगा।
इस अवसर पर महावीर वर्मा, मधुर , वर्षा जैन , अभिराज शास्त्री , पूनम अग्रवाल , शेवार नावेद, सुनीता स्वामी , डॉ रेनू देवी , सुनीता बंसल शारदा राम आसरे गोयल, प्रभात कुमार अग्रवाल ,प्रदीप सुंदर नारायण सिंह त्यागी , राजीव दत्तियाने वाले , जितेंद्र जैन, मंजू त्यागी आदि उपस्थित रहे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























