
👁 3 views Views
सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली कामदा एकादशी व्रत आज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कामदा एकादशी व्रत 29 मार्च 2026 आज दिन (रविवार) को है, जब व्रत रखा जाएगा। एकादशी तिथि 28 मार्च सुबह से शुरू होकर 29 मार्च सुबह तक रहेगी।
व्रत और पारण समय:
व्रत उदय तिथि के अनुसार 29 मार्च 2026 दिन( रविवार )को रखें। पारण 30 मार्च (सोमवार) को सुबह 6:14 से 7:09 बजे के बीच करें। पूजा मुहूर्त 29 मार्च को सुबह 7:48 बजे से दोपहर तक उपयुक्त है।
कामदा एकादशी व्रत पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जो पूजा को और फलदायी बनाते हैं। मुख्य रूप से रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और लक्ष्मी नारायण योग रहेंगे।
- रवि योग: सुबह 6:03 से 7:55 तक, आरोग्य और स्वास्थ्य लाभ देता है।
- सर्वार्थ सिद्धि योग: सभी कार्यों में सफलता सुनिश्चित करता है।
- लक्ष्मी नारायण योग: समृद्धि और सुख-शांति प्रदान करता है।
- बुधादित्य योग, मालव्य योग, त्रिग्रही योग, अश्लेषा-मघा नक्षत्र और वणिज-बव करण भी रहेंगे। इनमें विष्णु-लक्ष्मी पूजा विशेष फलदायी है।
कामदा एकादशी व्रत की पूजा विधि सरल और भक्ति भाव से की जाती है, मुख्य रूप से भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण की आराधना पर केंद्रित। यह चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी पर मनाया जाता है।
प्रातःकालीन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ पीले वस्त्र पहनें। भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र को स्वच्छ आसन पर स्थापित करें। सूर्य को अर्घ्य दें और व्रत का संकल्प लें।
भगवान को पीले फूल, तुलसी पत्र, चंदन, धूप-दीप, नैवेद्य (मखाने की खीर, फल, पंचामृत) अर्पित करें।
नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें।
कथा पढ़ें या सुनें, फिर आरती उतारें और रात्रि जागरण करें। दोलोत्सव (झूला झुलाना) विशेष फलदायी
कथा संक्षेप:
पद्म पुराण के अनुसार, पुंडरीक नामक राजा के पुत्र ललित और उसकी पत्नी ललिता राक्षस बन गए। श्रृंगी ऋषि के आश्रम में कामदा एकादशी व्रत की कथा सुनकर वे मुक्ति पाते हैं। इस व्रत से सभी कामनाएं पूरी होती हैं।
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड (रजि.)
प्रदेश अध्यक्ष
!! श्री ज्योतिष कार्यालय !!
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
संपर्क सूत्र 9634408321
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706

































