भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिगंबर जैन मंदिर पिलखुवा में भगवान महावीर स्वामी का 2623 वां जन्म कल्याणक महोत्सव धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
जन्मोत्सव कार्यक्रम पर मंदिर में सुबह छह बजे से महावीर स्वामी जी की पूजा और प्रक्षाल की गई। इसके बाद भगवान महावीर स्वामी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का प्रारंभ दिगंबर जैन मंदिर से हुआ। रथयात्रा छिपीवाड़ा, मठमालियां, गांधी बाज़ार, जवाहर बाजार, चंडी रोड होते हुए वापस मन्दिर में पहुंची।कार्यक्रम की शुरुवात मंगलाचरण द्वारा हुई। इसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान महावीर के जयकारों का उदघोष किया। रथयात्रा के मुख्यातिथि विधायक धर्मेश तोमर थे। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के आदर्शो पर हम सभी को चलना चाहिए। तभी हम सभी का उद्धार संभव है।भगवान को मनोज जैन और संयम जैन रथ में लेकर विराजमान हुए और भगवान के रथ के सारथी निपुण जैन बने।
इस मौके पर सुखबीर जैन, सुबोध जैन, विपिन जैन, मनोज जैन, अरुण जैन, सुशील जैन,अनिल जैन, विनय जैन,सुनील जैन,सचिन जैन, निपुण जैन, अनुज जैन, हनी जैन संयम जैन रजत जैन आदि मौजूद रहे।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586




























