कल्पना भारद्वाज का केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर चयन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ग्राम भटियाना निवासी भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के प्रवक्ता आचार्य अजय शर्मा व आंगनबाड़ी में कार्यरत बबिता की बेटी कल्पना भारद्वाज का चयन केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर हुआ। महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय (काशी वाले ) ने सफलता पर कहा कि बिटिया प्रतिभाशाली व संस्कारयुक्त होने के साथ उसकी मेहनत का परिणाम है। कल्पना की उत्कृष्ट सफलता पर क्षेत्र में हर्ष व महासभा को गर्व है। पदाधिकारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। पिता पंडित अजय शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में होनहार थी। बी ए एम ए व बी टी सी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया था। कल्पना की नियुक्ति बाबूगढ़ स्थित केंद्रीय विद्यालय में मिली है। कल्पना ने सफलता का श्रेय माता पिता, गुरुजनों व श्रेष्ठजनों के आशीर्वाद को दिया बधाई देने वालों में महासभा संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा,पंडित अखिलेश शर्मा,महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, परामर्श बोर्ड पं0 कमलेश गिल्डियाल, पं0 संतोष तिवारी,पुरुषोत्तम दाहाल, ऋषि कौशिक,उपाध्यक्ष पं0 आदित्य भारद्वाज व पंडित ब्रजेश कौशिक,कोषाध्यक्ष मित्र प्रसाद काफ्ले, लेखा निरीक्षक पं0 देवी प्रसाद तिवारी,मंत्री गौरव कौशिक, पं0 जगदम्बा शर्मा,संगठन मंत्री पंकज पाण्डेय,एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल, विनीत वाजपेयी,हरी कृष्ण,प्रशांत वशिष्ठ,दुर्गेश शास्त्री, जय प्रकाश “अनुपम” आदि रहें।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158





























