काली नदी का प्रदूषण 2022तक होगा समाप्त










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने गुरुवार को लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान पूरक प्रश्न पूछते हुए जल शक्ति मंत्री से गंगा नदी की सहायक काली नदी के प्रदूषण मुक्त होने में लगने वाले समय के सम्बन्ध में जानकारी देने की मांग की।
सांसद ने कहा कि मेरठ से काली नदी होकर गुजरती है जो सहारनपुर से चलती है और कन्नौज में गंगा में मिल जाती है ।गंगा की सहायक नदी है और यह देश की सर्वाधिक प्रदूषित नदियों में से है और उसके निकट ही मेरठ जिले के 50 गांव ऐसे हैं जो ऐसे विषाक्त हो गए हैं, पानी की दृष्टि से जिससे हेपेटाइटिस बी और कैंसर जैसे रोग हो रहे हैं। इसके पानी को शुद्ध करने के लिए मार्च 2018 में 682 करोड रुपए की योजना नमामि गंगे योजना में मंजूर हुई थी, परंतु इसका कार्य इतने धीरे से चल रहा है की नदी अभी भी प्रदूषित है। उन्होंने सभापति जी से कहा कि मैं आपके माध्यम से माननीय मंत्री जी से जानकारी लेना चाहता हूं कि गंगा की सहायक नदी होने की वजह से इस नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इसमें कब तक का समय लगेगा यह मैं जानना चाहता हूं। जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने उपरोक्त सवाल के जवाब में उत्तर दिया कि इसको लेकर विश्व बैंक की सहायता से एक परियोजना मंजूर की गयी है जिसे वर्ष 2022 तक पूरा कर दिया जायेगा।

*Hungry Hippiee लाए हैं अनलिमिटेड खाने का खास ऑफर:*







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!