हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोविड-19 वायरस पैर पसारता ही जा रहा है और लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। कोविड-19 वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु केंद्र व प्रदेश सरकार की गाइड लाइन का लोग पालन नहीं कर रहे हैं जिस कारण कोविड-19 संक्रमण के रोगी बढ़ते ही जा रहे है।
मंगलवार को हापुड़ जनपद में कोरोना का एक संक्रमित मरीज मिला है जिसका वितरण इस प्रकार है। सिम्भावली ब्लाक के गांव खगोई में एक कोरोना मरीज मिला है। प्रभावित इलाके को नियंत्रण में लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुुरु कर दी है।
































