👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गेहूं, आटा जैसे खाद्य पदार्थों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लागू होने तथा गैस ईधन के दामों में वृद्धि का प्रभाव सावन माह की अमावस्या पर बृजघाट पर देखने को मिला जहां कचौड़ी के दामों में दस प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
श्रद्धालुओं ने बताया कि महंगाई का असर गुरुवार को बृजघाट पर भी दिखाई दिया जब वे गत माह गंगा स्नान को आए थे तब उन्होंने 90 रुपए की चार कचौड़ी खाई थी और सावन माह की अमावस्या पर उन्हें चार कचौड़ी के 100 रुपए देने पड़े है, परंतु कचौड़ी गुणवत्ता पूर्ण थी। सावन माह की अमावस्या पर श्रद्धालुओं का तांता लगा था और कचौड़ी लेने के लिए उसे अपनी बारी का कम से कम आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। शिकंजी बेचने वालों ने तो लूट मचा रखी थी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

































