VIDEO: कचहरी में तैनात बाबू के मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी










हापुड़, सीमन (ehapurmews.com) : जनपद हापुड़ में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने हापुड़ कचहरी के बाबू के घर में घुसकर सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की ये घटना थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी की है। जहां एक मकान से चोर पांच ग्राम सोने की अंगूठी, नौ हजार रुपए कीमत की एक ब्रांडेड घड़ी और पांच हजार रुपए कैश ले उड़े। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि पिछले छह वर्षों से हापुड़ की सिविल कोर्ट एडीजे फर्स्ट में तैनात बाबू सुनील कुमार पुत्र शंभूनाथ पिछले दो वर्षों से थाना देहात क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी में किराए पर रह रहे हैं। दीपावली की छुट्टियों के दौरान सुनील अपने घर सोनभद्र गए हुए थे। रविवार की सुबह संगम एक्सप्रेस से उतरने के बाद जब पौने छह बजे सुनील अपने घर पहुंचे तो दरवाजा खुला था और ताला टूटा हुआ था। सुनील जैसे ही अंदर घुसे तो देखा कि चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था और घर में रखा पांच हजार रुपए कैश, पांच ग्राम सोने की अंगूठी और एक नौ हजार रुपए कीमत की घड़ी गायब थी। मामले की जानकारी सुनील ने 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मौके से फिंगर प्रिंट लिए। सुनील कुमार का कहना है कि लगभग 27 हजार रुपए का सामान और पांच हजार रुपए कैश चोर चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333







Related Posts

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्म सभा (पंजी०), हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर 11.03.2026 से 14.03.2026 तक सभा भवन में सांय 5 बजे से 8 बजे तक…

Read more

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

🔊 Listen to this हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकातहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के विधायक विजयपाल आढती व भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने सोमवार को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़े

क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़े
error: Content is protected !!