
जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कबड्डी व खो-खो की हुई प्रतियोगिता
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में जेएमएस खेल संगम 2025 स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के तृतीय दिवस में कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ संदीप त्यागी क्षेत्रीय सहसंयोजक क्रीड़ा भारती, जिला कबड्डी सचिव पुनीत कुमार तेवतिया, एडवोकेट दीपक चौहान, क्रीड़ा भारती के मेरठ प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल, एसएससी पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ सुदर्शन त्यागी, क्रीडा भारती के जिला सहमंत्री मनोज अग्रवाल, प्रदेश सचिव समाजवादी शिक्षक प्रकोष्ठ मोहित राघव, मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा, स्कूल के निदेशक डॉ आयुष सिंघल, प्रधानाचार्य डॉ निधि मालिक और जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा रहे। इस प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी स्कूल, आर एस एम स्कूल सिंभावली, बीआर इंटरनेशनल स्कूल, जे पी एस कस्तला, के वी एन मुरादनगर, कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ, विकास डिफेंस एकेडमी बाबूगढ़, ब्रह्मा देवी हापुड आदि स्कूलों के लगभग 600 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। डॉ संदीप त्यागी क्षेत्रीय सहसंयोजक क्रीड़ा भारती ने खेलें तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ शरीर, तीक्ष्ण बुद्धि, मानसिक व संस्कार प्राप्त करें और खिलाड़ियों में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण हो। हापुड़ के ग्रामीण इलाकों में भी खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस इन ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को तराशना और बेहतर प्लेटफार्म मुहैया कराने की जरूरत है। सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण इलाके से राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल रहे हैं। स्कूल के निदेशक डॉ आयुष सिंघल ने सभी बच्चों को पुरस्कार, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र वितरित किए। खेल निर्देशक दीपांशु गर्ग ने बताया कि खो-खो अंडर- 19 बालिका वर्ग में के वी एन मुरादनगर विजेता तथा ब्रह्मादेवी हापुड़ उपविजेता रही। खो-खो अंडर- 19 बालक वर्ग में एसडी इंटर कॉलेज मेरठ विजेता तथा इद्राप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोहन नगर ग़ाज़ियाबाद उपविजेता रही। कबड्डी अंदर-17 बालक वर्ग में जे पी एस कस्तला विजेता तथा एस बी आई सी बीबी नगर उपविजेता रही इस प्रतियोगिता के निर्णायक आकाश, अंकुर, निशान्त, प्रिंस यादव, अवनीश, महेंद्र सिंह, अमित प्रताप, गीता त्यागी रहे। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु वैद्य के द्वारा किया गया।
श्री श्याम ट्रेडर्स से वाजिब दामों पर खरीदें प्लाईवुड की खास रेंज: 9045197386






























