हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सोशल मीडिया पर दो वीडियों इन दिनों चर्चा में हैं। यह दोनों वीडियो एक ही मामले से जुड़े हैं जो कि अलग-अलग मोबाइल से कैमरे में कैद किए गए हैं। वीडियों को लेकर एक तरफा स्पष्टीकरण भी आया है। लेकिन किसी ने पीड़ित की सुध नहीं ली।
बता दें कि वायरल वीडियो का फिल्माया गया यह दृश्य जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील के गांव सिवाया में हापुड़ भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा के घर के पास का है जिसमें खुद भाजपा जिलाध्यक्ष हाथ बांधकर बैठे हुए नज़र आ रहे हैं और उनके सामने एक आदमी गिड़गिड़ाता हुआ नज़र आ रहा है। माफी की भीख मांग रहा है।
दरअसल यह वीडियो चार-पांच महीने पुराना का बताया जा रहा है। एक वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वीकार किया है कि यह मामला चार-पांच महीने पहले का है।
उमेश राणा का कहना है कि जिसकी चप्पल से पिटाई हो रहा है उसका नाम विनोद है जो कि नंदपुर का रहने वाला हैं जिसने उनके पिता से बदसलूकी की थी और विनोद के फूफा ने ही विनोद की चप्पलों से पिटाई कर दी। लेकिन इसमें विनोद का कहना है कि मामला कुछ और है। विनोद ने EHAPUR NEWS को दिए इंटरव्यू में बताया कि साइड देने को लेकर यह सारा विवाद खड़ा और भरी पंचायत में विनोद के परिजनों पर चप्पल मारने का दबाव बनाया गया।
विनोद का कहना है कि वीडियो वायरल होने से उसके सम्मान को ठेस पहुंची है। एक गरीब आदमी के लिए उसका सम्मान ही सब कुछ है। विनोद और उसका परिवार इस समय बेहद सहमा हुआ है और खौफ के साए में जी रहा है।
देखें पीड़ित का पूरा इंटरव्यू:




























