हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में पार्टी प्रदेश कार्यालय कुचेसर रोड चौपला पर एक बैठक का आयोजन हुआ। गुरुवार को हुई इस बैठक की अध्यक्षता अनिल गुप्ता प्रदेश महासचिव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि जनपद आगरा के थाना से लूट के बरामद 25 लाख रुपए माल खाने से गायब हो गए। वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर अरुण वाल्मीकि को आरोपी बनाकर आगरा पुलिस द्वारा थाने में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय के लिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराई जाने की मांग की।
जनपद बदायूं के कस्बा वजीरगंज गल्ला व्यापारी शिवम वार्ष्णेय की दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने लूट के पश्चात हत्या कर दी। प्रशासन मूकदर्शक बना दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। जंगलराज कायम है। ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है एवं पीड़ित परिवार को 25-25 लाख लाख रुपए व एक एक सरकारी नौकरी सरकार को तत्काल प्रदान करने की पार्टी मांग करती है।
बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा, प्रदेश महासचिव अनिल गुप्ता, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ राजेंद्र कोरी, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पंडित सुनील शर्मा एवं पंडित लोकेश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।






























