
जंक फूड से स्वास्थ्य को खतरा,एन एस एस की स्वयंसेविकाओ ने बताया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के आर्य कान्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी के निर्देशन में गांव दोयमी में लगने वाले सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन का आरंभ शिविर स्थल के परिसर में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना के साथ किया गया । छात्राओं ने योगासन किया व लक्ष्य गीत गया। स्वयंसेविकाओं ने प्रथम सत्र में गांव दोयमी के प्राइमरी स्कूल की छात्राओं को परामर्श सत्र के दौरान जंक फूड से दूर रहने व जीवन में अच्छी आदतों व अनुशासन को अपने जीवन में अपनाने व अच्छे भविष्य के निर्माण से संबंधित मार्गदर्शन व जानकारी दी। स्वयंसेविकाओं ने सभी विद्यार्थियो को जंक फूड के अति प्रयोग के कारण शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के विषय में जानकारी दी तथा साथ ही अच्छे भोजन से शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव भी बताएं। व्यक्तिगत काउंसलिंग करके सभी स्वयंसेविकाओं ने विद्यार्थियों को मोबाइल के अधिक प्रयोग से बचने की सलाह दी तथा उससे होने वाले दुष्परिणामों के विषय में अवगत कराया तथा पुस्तकों व शारीरिक खेलों के साथ दोस्ती करने की सलाह दी। ।दोपहर के भोजन के पश्चात शिविर के द्वितीय बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया । जिसका विषय वित्तीय साक्षरता रखा गया। स्वयंसेविकाओं को वित्तीय साक्षरता द्वारा सशक्त बनाने का प्रयास किया गया। अतिथि वक्ता के रूप में केनरा बैंक के वित्तीय साक्षरता सलाहकार श्री रोशन लाल जी ने स्वयं सेविकाओं को वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी प्रदान की उन्होंने स्वयं सेविकाओं को बैंकिंग प्रणाली के बारे में ज्ञान प्रदान किया ऑनलाइन बैंकिंग कार्ड धारक सिस्टम व अकाउंट खुलवाने से संबंधित उपयोगी जानकारी छात्राओं ने ग्रहण की उन्होंने बताया कि वित्तीय क्षेत्र में साइबर क्राइम से बचने के लिए उन्हें सावधान व जागरूक रहने की आवश्यकता है। छात्राओं को छात्राओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना व शिक्षा ऋण जैसे उपयोगी योजनाओं के विषय में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से अतिथि वक्ता श्री रोशन लाल जी का आभार ज्ञापन किया। शिविर में समस्त स्वयं सेविकाओं के साथ चंद्रप्रकाश व श्रीमती पूनम का सहयोग रहा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























