
पी. डब्लू डी० का जूनियर इंजीनियर निकला बड़ा रिश्वतखोर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना ब्लाक के लोग निर्माण विभाग में तैनात अवर अभियन्ता अशोक कुमार तृतीय तो बड़ा रिश्वतखोर निकला। मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को अवर अभियन्ता अशोक कुमार तृतीय को पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। करप्शन टीम ने रिश्वत के पचास हजार तो बरामद किए ही है, इसने अतिरिक्त अन्य किसी से लिए रिश्वत के नोटों से भरे दो लिफाफे व एक पर्स भी बरामद किया है।
रिश्वतखोर अवर अभियन्ता अशोक कुमार तृतीय की जेब से एक पर्स भी करप्शन टीम को मिला, जिसमें 9043 रुपए थे। एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्ट जेई की टेबिल से एक बैग को कब्जे में लिया। बैग से टीम ने दो लिफाफे भी बरामद किए। एक सफेद रंग का लिफाफा था जिसमें 14 हजार 700 रूपए थे और उस पर हिसाब लिखा था। दूसरा लिफाफा पीले रंग का था जिसमें 14 हजार 500 रूपए थे।
एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वतखोर जूनियर इंजीनियर के कब्जे से कुल 78 हजार 243 रुपए बरामद किए है। जेई से बरामदगी से ऐसा प्रतीत होता है कि विभागीय रिश्वत के पैसे का हिसाब किताब भ्रष्ट अशोक कुमार तृतीय ही रखता था। नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद में कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838

































