हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रमजार माह में जुमा अलविदा की नमाज साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई। जुमा अलविदा नमाज को शांति पूर्वक सम्पन्न करान के लिए जिला प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक कड़े प्रबंध किए थे।
जुमा अलविदा की नमाज शहर की विभिन्न मस्जिदों में पढ़ी गई। सुरक्षा व प्रशासनिक दृष्टि से जनपद में तीन जोन, दो सुपर जोन तथा 9 थानों को 9 सैक्टर में बांट कर मैजिस्ट्रटों की तैनाती की गई। जिलाधिकारी मेधा रुपम, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा स्थिति पर कड़ी नजर रखे थे।
पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…
Read more






















