VIDEO: विजयी जुलूस निकालने पर सात गिरफ्तार










https://youtu.be/acyOahocwHY

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर के गांव मुर्शदपुर में ग्राम प्रधान चुनाव का परिणाम आते ही रविवार की रात को दो गुट आपस में भिड़ गए और लाठी डंडों का खुलकर प्रयोग हुआ। इस संघर्ष में चार ग्रामीण घायल हो गए। संघर्ष के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार प्रतिबंध के बावजूद विजयी प्रत्याशी द्वारा गांव में जुलूस निकाला गया और जुलूस में शामिल लोगों ने विपक्षी लोगों पर लाठी,डंडों से हमला कर दिया और लातों से बुरी तरह पीटा जिस कारण गुफरान,बुरहान, इरफान व अब्दुल गफ्फार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस सिलसिले में गुफरान ने गांव मुर्शदपुर के जहीर,आमिर खान, तब्सीर आलम, सुहेल, अजीम खां, दानिश, नवेद आलम, फईम आलम, मुंशाद, अर्शलान, नाजुक, खालिक को नामजद करते हुए 6 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों को धारा 147/323/504/308 तथा 7सीएल एक्ट के तहत निरुद्ध किया है।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा है कि विजयी जुलूस निकालने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!