👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 दिसंबर को गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। आगामी चुनाव के लिहाज से यह जनसभा बेहद अहम मानी जा रही है। बता दें कि भाजपा ने 19 दिसंबर को जन विश्वास यात्रा की शुरुआत बिजनौर के विदुर कुटी से की जो मेरठ, गाजियाबाद समेत अन्य स्थानों से होते हुए 28 दिसंबर को गढ़ पहुंचेगी।
घोड़ा फार्म में यात्रा का स्वागत होगा। इस दौरान जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करेंगे। यह यात्रा 29 दिसंबर को अमरोहा के लिए प्रस्थान करेगी।
Donald’s हापुड़ दे रहे हैं 15% OFF, Call now: 9602205929





























