
खुशियां मातम में बदली: बस चालक समेत छह लोगों की मौत, मृतकों की हुई पहचान
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के धौलाना-गुलावठी मार्ग पर अरविंद डेरी के समीप हुए सोमवार की तड़के हुई बस और ट्रक की भिड़ंत के दौरान छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान गाजियाबाद के डासना निवासी सोनू पुत्र जहीर, युसूफ पुत्र बशीर, अख्तर पुत्र हमीद, यूनुस पुत्र कदीर, मुन्ना पुत्र मेहरबान के रूप में हुई है। वहीं हादसे में बस चालक अशोक पुत्र रतिराम की भी मौत हो गई।
गाजियाबाद के डासना के रहने वाले यूनुस कुरैशी के बेटे की बारात बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में गई थी जो सोमवार की तड़के वापस लौट रही थी। जैसे ही बस धौलाना गुलावठी मार्ग पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से 12 बारातियों से भरी बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान ट्रक, बस पर पलट गया जिससे बस पिचक गई और उसमें सवार यात्री बुरी तरह फंस गए। सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, एसपी कुंवर ज्ञानंज्य सिंह, सीएमओ डॉक्टर वेद प्रकाश अन्य थाना की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मृतकों के शवों को कब्जे से में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और घायलों का उपचार कराया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065 Email-id
stasfee.internationalschool@gmail.com


























